दिल की नसें ब्लॉक हो जाने पर क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 14:19

दिल की नस ब्लॉक होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, भूलकर भी न करें इग्नोर

Heart Nerve Blockage Symptoms: दिल को स्वस्थ रहने के लिए दिल को हेल्दी रखना बहुत जरूरी होता है. हम यहां आपको बताएंगे दिल की नस ब्लॉक होने पर क्या लक्षण दिखाई देते हैं?
Heart Nerve Blockage Symptoms: दिल हमारे शरीर का सबसे अहम अंग है.इसलिए स्वस्थ रहने के लिए दिल को हेल्दी रखना बहुत जरूरी होता है. लेकिन आजकल के खराब खानपान की वजह से लोगों को तरह-तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है. इसमें दिल की नसों का ब्लॉक होना भी शामिल है. इसे हार्ट ब्लॉकेज के रूप में भी जाना जाता है. इस समस्या में दिल के इलेक्ट्रिकल सिस्टम में खराबी आने लगती है. इसका असर व्यक्ति की हृदय की नसों में ब्लड सर्कुलेशन पर पड़ता है.इस दौरान दिल को सही तरीके से पंप करने में सामर्थ नहीं हो पाता है. ऐसे में बॉडी कुछ संकेत देती है जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. चलिए हम यहां आपको बताएंगे दिल की नस ब्लॉक होने पर क्या लक्षण दिखाई देते हैं?
हार्ट की नस ब्लॉक होने के लक्षण-
छाती में दर्द-
छाती में दर्द होना दिल की नस ब्लॉक होने का सबसे शुरूआती लक्षण हो सकता है. जब किसी व्यक्ति को हार्ट ब्लॉकेज की समस्या होती है तो उसे सबसे पहले सीने में दर्द का अनुभव हो सकता है. इसलिए अगर आप भी सीने में दर्द की समस्या से परेशान हैं तो इसे नजरअंदाज न करें.
चक्कर आना-
हार्ट ब्लॉकेज की वजह से आपको चक्कर आने जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है. अगर आपको बार-बार चक्कर आते रहते हैं तो इस स्थिति में आपको अधिक सर्तक होने की जरूर पड़ सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि चक्कर आना दिल से जुड़ी परेशानी से भी हो सकता है.
थकान महसूस होना-
अगर आपको भी हमेशा थकान महसूस होती रहती है या आप थोड़ा सा काम करने के बाद ही थक जाते हैं तो यह दिल की नस ब्लॉक होने का एक लक्षण हो सकता है. बता दें जब हार्ट ब्लॉकेज होती है तो आपको गंभीर थकान का सामना करना पड़ता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info